Thursday, May 4, 2023

आम से बनी इतनी सॉफ्ट बर्फी की आप बाजार की मिठाई खाना भूल जायेंगे |


 



सामग्री :- 

  • मिठा आम - ५०० ग्रॅॅम 
  • कस्टर्ड पाउडर - १/२ कप 
  • चीनी - २-३ कप 
  • देसी घी - २ चम्मच 
  • कोकोनट पावडर - १ चम्मच 
  • इलायची पाउडर - १/२ चम्मच 
  • कुछ सुखा मावा. 
आम की बर्फी बनाने की विधी :- 

  • आम की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर इसका पल्प काटकर निकाल लीजिए | 
  • इसके बाद मिक्सर जार में आम का पल्प, आधा कप कस्टर्ड पाउडर और आधा कप पानी डालकर आम को पीस लीजिए |
  • अब दुसरें जार में लगभग दो तिहाई कप चीनी को डालकर इसका पाउडर बना लीजिए |
  • अब गैस पर पढाई को रखकर इसमें दो चम्मच घी डालकर पहले गर्म करें |
  • घी पिघलने के बाद कडाही में पिसा हुआ आम, चीनी और एक बडे चम्मच नारियल बुरादा डालें और सारे चोजों को मिलाते हुए आम को मध्यम आंच पर ८-१० तर अच्छे से पकाए |  
  • आम को पकाने के बाद इसमें आधी छोटी चम्मच इलायची पाउडर का मिलाएं और गैस को बंद कर दें | 
  • अब एक बर्तन या मोल्ड में बटर पेपर को लगाकर इसके ऊपर से तेल को लगा दिजिए |
  • इसके बाद मोल्ड में आम को डालें और ऊपर से थोडा सा बारीक कटा हुआ ड्राई फ्रुट्स (काजू, बादाम, पिस्ता इत्यादी) लगाकर बर्फी को पुरी तरह से सेट कर दें | 
  • अब बर्फी को ४ से ५ घंटे के लिए फ्रीज में रखे जिससे बर्फी पुरी तरह से जमकर टाइट हो जाएं | 
  • जब आम कि बर्फी पुरी तरह से जमकर तैयार हो जाएं तो आप बर्फी को अपने पसंद के अनुसार छोटे या बडे पीस में काटकर खाने के लिए सर्व कर सकते है |  







No comments:

Post a Comment