केला दही बडा बनाने के लिए सामग्री और विधी :-
सामग्री :-
- ४-५ कच्चे केले
- १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- १/२ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- १-२ कटी हूई हरी मिर्च
- १ चम्मच अदरक, कद्दुसह किया हुआ
- १ बडा चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ
- केले को कुकर में डाल के एक सीटी आने तक उबाल लें |
- ठंडा होने के बाद छील के मैश कर लें | मैश कीए हुए केले में हरी मिर्च, अदरक, नमक, जीरा पाउडर, लालमिर्च पाउडर मिला के आटे की तरह गुंथ लें |
- इस मिश्रण की सामान आकार की 10-12 बडी गोलिया बना लें |
- कडाही में तेल गरम करे और बडो को सुनहरा होने तक तल लें |
- दही में चीनी और नमक डाल अच्छीक तरह फेंट लें |
- अब एक सर्व्हिंग प्लेट में थोडा दही डाले और फिर उसके ऊपर केले के बडे सजा दें |
- केले के बडे के ऊपर दही डाले और जीरा पाउडर, लालमिर्च पाउडर, चाट मसाला धनिया डाल के सर्व्ह करेंं |

No comments:
Post a Comment