Tuesday, May 2, 2023

आलू की बर्फी


 
सामग्री : 

  • २ आलू उबले हुए
  • ३ चम्मच चीनी 
  • १ चम्मच घी 
  • १ चम्मच इलाइची पाउडर 
  • ३-४ बारीक कटे पिस्ते 

विधि: 

  • आलू को छीलकर, उन्हें अच्छी तरह मसल ले | 
  • कडाई में घी पिघलाएं | 
  • आलू डालकर, २-३ मिनट तक धीमी आँँच पे भूने | 
  • फिर चीनी डालकर, पुरी तरह मिल जाने तक मिलाते रहे |
  • जैसे ही कडाई से आलू अलग होने लगे, इलायची मिलाकर, स्टोव से उतारे | 
  • एक थाली को जरा सा तेल/ घी लगाकर चिकना करे | 
  • आलू के मिश्रण को अच्छी तरह फैलाकर कोनो को आकर दें | 
  • ऊपर से कटे हुए पिस्ते डालकर बर्फी थोडा ठंडा होणे दें | 
  • ठंडा होने पर बर्फी के आकर में काट लें | 
  • इस प्रकार आलू की बर्फी बन जायेगी | 

No comments:

Post a Comment