सामग्री :
- अमरूद - 3 या 250 ग्राम
- हरी मिर्च - 1 या 2
- काली मिर्च - 6-7
- अदरक - 1 इंच
- भुना हुआ जीरा - एक छोटी चम्मच
- हरा धनिया - मोटा कटा आधा कप
- नींबू - 1
- काला नमक- आधा छोटी चम्मच
- नमक स्वादानुसार
विधि :
- अमरूद को धो कर, बडे तुकडों में काट लीजिये और उसके अंदर के बीज निकाल दीजिये. हरी मिर्च के डंंठल तोडकर धो लीजिये|
- अदरक को छिलीये और धोकर, बडे टुकडे में काट लीजिये |
- अमरूद, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक, जीरा, हरा धनिया, नींबू का रस और नमक सब को मिला कर मिक्सी में बारीक पीस लीजिये |
- चटणी को प्याले में निकालिये | स्वादिष्ट अमरूद की चटनी तैयार हैं |
- अमरूद की स्वादिष्ट चटणी को गरमा गरम खाने के साथ परोसिये और खाइये |
.jpg)
No comments:
Post a Comment