Tuesday, May 2, 2023

दही आलू की चाट जो एक बार खायेगे तो खाते ही रह जायेंगे खाने वाले भी उंगलिया चाटते हुए खायेंगे |


 


सामग्री
:- 

  • दही - २ कप 
  • चीनी - २ छोटी चम्मच 
  • काला नमक - १ छोटी चम्मच स्वादानुसार 
  • उबले हुए आलू - ५ 
  • आरारोट - १ छोटी चम्मच 
  • चावल का आटा - १ बडे चम्मच 
  • कद्दूकस किया हुआ अदरक - १ छोटी चम्मच 
  • थोडा सा हरा धनिया 
  • नमक स्वादानुसार 
परोसने के लिए :- 

  • इमली की चटनी 
  • हरी चटनी 
  • जीरा पाउडर 
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • बारीक कटा हुआ प्याज 
  • बेसन का सेव 

दही आलू चाट बनाने की विधि :- 

  • सबसे पहले गहरे बर्तन में दही, चीनी और काला नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें ताकी दही फेंटने के बाद एकदम हल्का हो जाएं इसमें दही के थक्के ना रहें | 
  • इसके बाद दही को ढककर एक साइड में रख दें | 
  • अब एक बर्तन में सभी उबले हुए आलू को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए जिससे आलू के बडे टुकडे या ढोके ना रहें | 
  • आलू का मैश करने के बाद आरारोट, चावल का आटा, कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर सारे चीजों को अच्छे से आलू में मिला लें |
  • अब हाथ में थोडा सा तेल लगाए और फिर आलू की छोटी-छोटी लोई लेकर इसका गोली (बॉल्स) बना लीजिए | आलू की गोली को आप अपने हिसाब से छोटे बडे साइज में बना सकते है | 
  • गोली को फ्राई करने के लिए अब पैन में तेल डालकर अच्छी तरह से गर्म करें |
  • तेल में से जब धुआ उठने लगे तो इसमें आलू की सभी गोली डालें और फिर इसे तेज आंच पर चलाते हुए ऊपर से सुनहरे रंग में होने तक फ्राई करें |
  • अब चाट को परोसने के लिए प्लेट में पहले जितना खाना हो उतणे आलू की गोली रखें, फिर ऊपर फेंटी हुई दही को डालें | 
  • इसके बाद इसमें ऊपर से इमली की चटनी, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हुआ प्याज और बेसन का सेव डालें | 
        दही आलू चाट तैयार है इसे चम्मच लगाकर खाने के लिए सर्व करें |   

No comments:

Post a Comment