Wednesday, May 10, 2023

भरवा कैप्सिकम आमलेट


 





आवश्यक सामग्री :- 

  • अंडा - १ 
  • शिमला मिर्च - १ 
  • काली मिर्च - १/२ चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - १/२ चम्मच 
  • छोटा प्याज - १/२ (टूकडों में कटा हुआ) 
  • टमाटर - १/२ (टूकडों में कटा हुआ) 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • चीज - १/२ चम्मच. 


आवश्यक विधी :- 

  • एक बाउल लें और उसमें एक अंडा फोडें. 
  • फिर कटे हुए प्याज और टमाटर को नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च के साथ डालें. इसे ठीक से फेंट लें. 
  • एक शिमला मिर्च लें, उसके ऊपर से निकाल दें. बीज निकाल कर अंदर से साफ कर लें. 
  • शिमला मिर्च में अंडे का मिश्रण डालें, उसके ऊपर थोडा सा चीज डालें और पकने तक बेक करें, और फिर सर्व करें. 

No comments:

Post a Comment